प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे।
‘न्याय प्रदान प्रणाली में उभरती चुनौतियां’ विषयक अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023 का आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया कर रहा है। यह आयोजन 23-24 सितंबर, 2023 को किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न कानूनी विषयों पर सार्थक संवाद और चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार किया जाएगा तथा विचारों व अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कानूनी विषयों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और समझ को मजबूत किया जाएगा। देश में पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में उभरते कानूनी रुझान, सीमा पार मुकदमों की चुनौतियां, कानूनी तकनीक, पर्यावरण कानून आदि विषयों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित न्यायाधीश, कानूनी प्रोफेशनल और वैश्विक कानूनी समुदाय के जानकार हिस्सा लेंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment