प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में आयोजित 9वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वस्त्र और शिल्प कोष के ई पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। यह राष्ट्रीय फैशन उद्योग संस्थान एनआईएफटी द्वारा विकसित कपडा और शिल्प कला का एक रिपोजटरी है।
इस कार्यक्रम में तीन हजार हथकरघा और शिल्पकार, खादी बुनकर और एमएसएमई क्षेत्र के कलाकार और हितधारक हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर के हथकरघा समूह, एनआईएफटी कैम्पस, बुनकर सेवा केन्द्र, भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के कैम्पस, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम, हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद, केवीआईसी संस्थान और विभिन्न राज्य हथकरघा विभाग शामिल होंगे।
सरकार ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस को मनाने की शुरूआत 7 अगस्त 2015 से की थी। हथकरघा दिवस मनाने के लिए इस तारीख का चयन विशेषकर स्वेदशी आन्दोलन की तारीख पर किया गया, जिसकी शुरूआत 7 अगस्त 1905 में हुई थी। हथकरघा दिवस की शुरूआत स्वदेशी उद्योगों विशेषकर हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment