प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे।
देश के सभी हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन की दिशा में प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप सीएनसीआई के दूसरे परिसर का निर्माण किया गया है। सीएनसीआई कैंसर रोगियों की अत्यधिक संख्या के बोझ का सामना कर रहा था और पिछले कुछ समय से इसके विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस जरूरत को दूसरे परिसर के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
एनसीसीआई का दूसरा परिसर 530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है, जिसमें से लगभग 400 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा और बाकी पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 75:25 के अनुपात में प्रदान किए गए हैं। यह परिसर 460 बिस्तरों वाली एक व्यापक कैंसर केंद्र इकाई है, जिसमें कैंसर निदान, स्टेज का निर्धारण, उपचार और देखभाल के लिए अत्याधुनिक आधारभूत सुविधा मौजूद है। यह परिसर न्यूक्लियर मेडिसिन (पीईटी), 3.0 टेस्ला एमआरआई, 128 स्लाइस सीटी स्कैनर, रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी यूनिट, एंडोस्कोपी सुइट, आधुनिक ब्रेकीथेरेपी यूनिट आदि जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। परिसर एक उन्नत कैंसर अनुसंधान सुविधा के रूप में भी काम करेगा और विशेष रूप से देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों के कैंसर रोगियों को व्यापक देखभाल की सुविधा प्रदान करेगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment