Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी कल ‘अवसंरचना और निवेश’ पर बजट-पश्चात् वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल ‘अवसंरचना और निवेश’ पर बजट-पश्चात् वेबिनार को संबोधित करेंगे। यह आम बजट 2023-24 के दौरान घोषित पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विचारों और सुझावों की खोज के लिए सरकार द्वारा आयोजित 12 वेबिनारों की एक श्रृंखला का हिस्सा है।

आम बजट ने सात प्राथमिकताओं को अपनाया जो एक-दूसरे के पूरक हैं और अमृतकाल के माध्यम से देश का मार्गदर्शन करने वाले ‘सप्तऋषि’ के रूप में कार्य करते हैं। इनमें समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंचना, अवसंरचना और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र शामिल हैं।

‘अवसंरचना और निवेश’ पर बजट-पश्चात् वेबिनार का संचालन सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा तथा सह-संचालन उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा किया जाएगा। इस वेबिनार में लॉजिस्ट्क्सि दक्षता में सुधार लाने, पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान परियोजना पर योजना निर्माण करने तथा अवसंरचना विकास और निवेश अवसर नामक तीन उप-विषयवस्तुओं पर चर्चाओं का आयोजित किया जाना भी निर्धारित है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी भी वेबिनार को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्रालयों तथा राज्य/केंद्र शासत प्रदेशों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग संघों तथा शिक्षा क्षेत्र और लॉजिस्ट्क्सि सेवा प्रदाताओं के बहुत सारे हितधारक इस वेबिनार में भाग लेंगे और बजटीय घोषणाओं के बेहतर कार्यान्वयन के लिए सुझावों के माध्यम से योगदान देंगे। इस वेबिनार को संबोधित करने वाले कुछ विख्यात वक्ताओं में ध्रुव कोटक (एमडी, जे एम बख्शी समूह), आर. दिनेश (एमडी, टीवीएस लॉजिस्ट्क्सि तथा सीआईआई अध्यक्ष) और शशिधर जगदीशन (एचडीएफसी बैंक के एमडी एवं सीईओ) शामिल हैं।

यह वेबिनार प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित एक पूर्ण तथा एक उद्घाटन सत्र के साथ आरंभ होगा जिसके बाद सहभागियों के बीच संवाद सृजित करने के लिए उप विषयवस्तुओं पर एक अलग अलग ब्रेक आउट सत्र तथा प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

मंत्रालयों द्वारा वेबिनार में लॉजिस्ट्क्सि दक्षता में सुधार लाने, पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान परियोजना पर योजना निर्माण करने तथा अवसंरचना विकास और निवेश अवसरों की तीन उप-विषयवस्तुओं के तहत बजट घोषणाओं का नवोन्मेषी अंगीकरण प्रस्तुत किया जाना भी निर्धारित है। इन ब्रेक आउट सत्रों के विचार वेबिनार के अंतिम कार्यवृत्तों के दौरान पूर्ण सत्र में प्रस्तुत किए जाएंगे। प्राप्त इनपुट के आधार पर, संबंधित मंत्रालय बजट घोषणाओं के कार्यान्वयन के लिए एक समयबद्ध कार्य योजना तैयार करेंगे।

2023 के लिए यह बजट-पश्चात् वेबिनार भाग लेने वाले सभी हितधारकों के लिए बजट घोषणाओं पर विचारों, अपेक्षित परिणामों तथा कार्यान्वयन रणनीतियों को साझा करने के लिए एक अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

2 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.