प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव न्गुयेन फु त्रोंग से फोन पर बात की।
दोनों नेताओं ने इस वर्ष मनाई जा रही भारत और वियतनाम के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर एक दूसरे को बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत व्यापक सहयोग की तीव्र गति पर संतोष व्यक्त किया। इस रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत 2016 में प्रधानमंत्री की वियतनाम यात्रा के दौरान की गई थी।
प्रधानमंत्री ने भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में वियतनाम के महत्व को दोहराया और मौजूदा पहलों की त्वरित प्रगति के लिए काम करने के अलावा, द्विपक्षीय संबंधों के दायरे को बढ़ाने की अपेक्षा की।
प्रधानमंत्री ने वियतनाम के बाजारों में भारत के फार्मा और कृषि उत्पादों की पहुंच को और अधिक सुविधाजनक बनानेका भी अनुरोध किया।
प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत संबंधों पर प्रकाश डाला और वियतनाम में चाम स्मारकों के जीर्णोद्धार में भारत की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।
दोनों नेताओं ने यूक्रेन में जारी संकट तथा दक्षिण चीन सागर में वर्तमान स्थिति सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment