Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संयुक्त रूप से भारत-सहायता प्राप्त तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज संयुक्‍त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अखोरा-अगरतला सीमा पार रेल संपर्क, खुलना-मोंगला बंदरगाह रेल लाइन, और मैत्री सुपर थर्मल पावर प्‍लांट की दूसरी यूनिट जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत की साझेदारी पड़ोस प्रथम नी‍ति का महत्‍वपूर्ण आयाम है और सरकार इसे और मजबूत करने के प्रति वचनबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि ये खुशी की बात है कि दोनों देश भारत-बांग्‍लादेश सहयोग की सफलता पर उत्‍सव मना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश के संबंधों में महत्‍वपूर्ण प्रगति हुई है और ये संबंध नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में दोनों देशों ने मिलकर जितना काम किया है, उतना पहले के दशकों में नहीं किया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और बांग्‍लादेश के बीच संचार की दिशा में किए गए उपाय कोविड-19 महामारी के दौरान जीवन रक्षक सिद्ध हुआ है। उन्‍होंने कहा कि सीमा पर शांति, सुरक्षा और स्थिरता कायम करने के लिए दोनों देशों ने भूमि सीमा समझौते पर सहमति व्‍यक्‍त की है जो दशकों से लंबित था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और बांग्‍लादेश में समुद्री सीमा मुद्दे का भी समाधान कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में ढाका, शिलांग, अगरतला, गुवाहाटी और कोलकाता को जोड़ने वाली तीन नई बस सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि इस अवधि में तीन नई रेल सेवाएं भी शुरू हुई हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2020 से भारत और बांग्‍लादेश के पार्सल और कंटेनर रेलगाड़ियां भी चलाई जा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज, गंगा विलास शुरू होने के साथ ही भारत और बांग्‍लादेश के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में आंतरिक व्‍यापार तीन गुना हो गया है। उन्‍होंने कहा कि अखोरा-अगरतला रेल संपर्क एक ऐतिहासिक क्षण है क्‍योंकि यह बांग्‍लोदश और भारत के पूर्वोत्तर राज्‍यों के बीच प्रथम रेल संपर्क है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बांग्‍लादेश के मुक्ति संग्राम के समय से ही त्रिपुरा का उसके साथ विशेष संबंध रहा है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और बांग्लादेश की मित्रता बहुत घनिष्‍ठ हैं। उन्‍होंने 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत के लोगों के बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री हसीना ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भारत के लोगों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.