प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। वार्तालाप के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और सुंदर पिचाई ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकोसिस्टम के विस्तार में शामिल होने की गूगल की योजना पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भारत में क्रोमबुक के निर्माण के लिए एचपी के साथ गूगल की साझेदारी की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने गूगल की 100 भाषाओं की पहल और एआई टूल को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने गूगल को सुशासन के लिए एआई टूल्स पर काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की गूगल की योजना का स्वागत किया।
सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री को गूगल पे और यूपीआई की क्षमता और पहुंच का लाभ उठाते हुए भारत में वित्तीय समावेशन में सुधार करने की गूगल की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारत के विकास पथ में योगदान देने के लिए गूगल की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने गूगल को एआई शिखर सम्मेलन पर आगामी वैश्विक साझेदारी में योगदान देने के लिए भी आमंत्रित किया, जिसकी मेजबानी दिसंबर 2023 में नई दिल्ली में भारत द्वारा की जाएगी
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment