Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन दूसरी ऑनलाइन शिखर वार्ता में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कल दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया ऑनलाइन शिखर बैठक में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह शिखर बैठक चार जून 2020 को आयोजित ऐतिहासिक पहली ऑनलाइन शिखर बैठक के बाद हो रही है। पहली शिखर बैठक में दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों का दर्जा बढ़ाकर व्यापक सामरिक भागीदारी कर दिया था।

इस वर्चुअल शिखर बैठक में दोनों नेता व्यापक सामरिक भागीदारी के अंतर्गत की गई विभिन्न पहल पर हुई प्रगति का जायज़ा लेंगे। यह शिखर बैठक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में नई पहल और अधिक सहयोग में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के नेता व्यापार, महत्वपूर्ण खनन, प्रवासन और अन्य क्षेत्रों के अलावा मोबिलिटी और शिक्षा के क्षेत्र में अधिक प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। यह भी आशा है कि दोनों नेता क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। यह शिखर बैठक इसे उजागर करती है कि दोनों देश क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों में अपने द्विपक्षीय संबंधों और निकट सहयोग को महत्व देते हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक सामरिक भागीदारी ने आगे बढ़ने की गति बनाए रखी है। दोनों देश कोविड-19 महामारी के बावजूद विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा, साइबर, महत्वपूर्ण और सामरिक सामग्री, जल संसाधन प्रबंधन समेत सार्वजनिक प्रशासन और शासन के क्षेत्र में मिलकर सहयोग जारी रखे हुए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.