Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से संबोधित करेंगे।

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्‍मेलन (एआईपीओसी) भारत में व्‍यवस्‍थापिकाओं की शीर्ष संस्‍था है, जो 2021 में अपना शताब्‍दी वर्ष मना रही है। एआईपीओसी का शताब्‍दी वर्ष मनाने के लिए अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्‍मेलन के 82वें संस्‍करण का आयोजन 17-18 नवम्‍बर, 2021 को शिमला में किया जाएगा। प्रथम सम्‍मेलन का आयोजन भी शिमला में 1921 में किया गया था।

इस अवसर पर लोकसभाध्‍यक्ष, हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और राज्‍यसभा के उपसभापति उपस्थित रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.