Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज मिशन मोड में विकसित हो रहे पर्यटन पर बजट बाद वेबिनार को संबोधित किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश में पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई देने के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने पर विचार करने की आवश्‍यकता है। भारत की पर्यटन संभावना को बढावा देने पर बजट उपरान्‍त वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के पर्यटन क्षेत्र को तटीय, मैनग्रोव, हिमालयी, एडवेंचर, वन्‍य जीवन, पारिस्थितकीय, विरासत और आध्‍यात्मिक पर्यटन के रूप में बढावा दिया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष के केन्‍द्रीय बजट में पर्यटन क्षेत्र को समग्र रूप से बढावा देने का प्रावधान किया गया है।

भारत के सामाजिक और सांस्‍कृतिक सभ्‍यता का पर्यटन सदा ही एक हिस्‍सा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर हमारे देश में सुविधाएं बढाई जाएंगी, तो पर्यटकों की संख्‍या बढेगी। उन्‍होंने कहा कि यात्रा की सुगमता बढेगी, तो पर्यटक आकर्षित होंगे। वाराणसी के काशी विश्‍वनाथ धाम और केदारनाथ धाम इसके जीवन्‍त उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिक सुविधाएं, डिजिटल सम्‍पर्क, स्‍वच्‍छता और बेहतर अवसंरचना पर्यटन को बढावा देने में सहायक होंगे। उन्‍होंने कहा कि पर्यटकों की बढती संख्‍या से रोजगार के अवसर बढेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत विदेशी पर्यटकों के अभूतपूर्व आगमन का साक्षी बन रहा है। उन्‍होंने कहा कि बेहतर योजना से इस अवसर का लाभ उठाने की आवश्‍यकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि और अधिक विदेशी यात्रियों के आगमन को बढावा देने के लिए एक कार्यनीति बनाने की आवश्‍यकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यटन सामग्री की रूपरेखा तैयार करने में सभी भाषाओं का प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्‍होंने पर्यटन एप्‍लीकेशन और डिजिटल सम्‍पर्क को और अधिक आधुनिक बनाने की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह संयुक्‍त राष्‍ट्र की सभी भाषाओं और भारतीय भाषाओं में उपलब्‍ध होना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.