प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर में आयोजित होने वाली मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप संगोष्ठी के दौरान 13 मई, 2022 को सायं सात बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप नीति का शुभारंभ करेंगे। वे मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप पोर्टल की भी शुरूआत करेंगे, जिससे स्टार्ट-अप इको-सिस्टम को प्रोत्साहन देने में सुविधा होगी।
मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप संगोष्ठी में स्टार्ट-अप इको-सिस्टम के विभिन्न दिग्गज हिस्सा लेंगे, जिनमें सरकार और निजी क्षेत्र के नीति-निर्माता, नवोन्मेषक, उद्यमी, अकादमीशियन, निवेशक, परामर्शदाता और अन्य हितधारक शामिल हैं। संगोष्ठी के दौरान विभिन्न प्रकार के सत्रों का आयोजन किया जायेग। इनमें आपसी परामर्श के सत्र को रखा गया है, जिसमें सभी स्टार्ट-अप को शिक्षा संस्थानों तथा स्टार्ट-अप स्पेस की हस्तियों से चर्चा करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही स्टार्ट-अप कैसे शुरू किया जाये, इस पर भी एक सत्र होगा। इस सत्र में नीति-निर्माता मार्गदर्शन करेंगे। प्रोत्साहन सत्र में स्टार्ट-अप को मौका मिलेगा कि वे निवेशकों का सहयोग प्राप्त करें और वित्तपोषण के लिये अपने विचार बता सकें। इको-सिस्टम सत्र में प्रतिभागियों को ब्रांड वैल्यू के बारे में तथा राज्य में स्टार्ट-अप इको-सिस्टम को बढ़ावा देने की जानकारी मिलेगी। एक स्टार्ट-अप एक्सपो भी होगा, जिसमें नये रुझानों और नवोन्मेषों के बारे में बताया जायेगा।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment