Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के गांधीनगर में सेमीकॉन इंडिया सम्‍मेलन का शुभारम्‍भ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गुजरात में गांधीनगर के महात्‍मा मंदिर में सेमीकॉन इंडिया 2023 सम्‍मेलन का शुभारंभ करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। तीन दिन के सम्‍मेलन का आयोजन इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने किया है। इसका उद्देश्‍य भारत की सेमीकंडक्‍टर रणनीति और इस क्षेत्र में हुए विकास को दर्शाना है।

सम्मेलन का विषय है – ‘भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को उत्प्रेरित करना’। इसका उद्देश्य उद्योग जगत, शिक्षा जगत और अनुसंधान संस्थानों से जुड़े विश्व स्तर के अग्रणी व्यक्तियों को एक साथ लाना है। यह भारत की सेमीकंडक्टर रणनीति और नीतियों को प्रदर्शित करता है, जो भारत को सेमीकंडक्टर के डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने की परिकल्पना करते हैं। सेमीकॉनइंडिया 2023 में माइक्रोन टेक्नोलॉजी, एप्लाइड मैटेरियल्स, फॉक्सकॉन, एसईएमआई, कैडेंस, एएमडी जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल, केंद्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव तथा इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्‍य मंत्री राजीव शेखर उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.