Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज कर्नाटक में दूसरे चरण के अपने दो दिवसीय चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्‍न राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेता जनसभाएं, रैलियां और रोड शो करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज राज्‍य में दूसरे चरण के अपने दो दिवसीय चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वे कलबुर्गी में आज दोपहर रोड शो करने से पहले चित्रदुर्ग, होसपेट और सिंधानूर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्‍त वे मुदाबिदारे, अंकोल्‍ला और बाली होंगाला में कल जनसभाएं करेंगे। राज्‍य में चुनाव प्रचार कर रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे और तीन जगह पर विशाल रोड शो करेंगे। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज मांड्या में जनसभा करेंगी और चिंतामणि, होस्कोटे और सी.वी. रमण नगर में रोड शो करेंगी। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे और चिकमंगलूर में रोड शो करेंगे। इसके अतिरिक्‍त पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्‍यूलर के नेता एच.डी. देवगौड़ा विभिन्‍न जगहों पर जनसभाओं और रोड शो में भाग लेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.