Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री ने भारत की सौ करोड़ टीकाकरण ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाओं के लिए विश्‍व नेताओं को भी धन्‍यवाद दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्‍य हासिल करने पर विश्व नेताओं को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैक्‍सीन की उपलब्‍धता महामारी से निपटने में महत्‍वपूर्ण रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड महामारी के खिलाफ वैश्विक संघर्ष में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रॉस अधनोम घेब्रयसिस के सहयोग और साझीदारी का स्वागत किया है। डॉक्टर घेब्रयसिस के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत के वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत का परिचायक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समय की मांग है कि विश्‍व में सभी को समान रूप से टीका उपलब्‍ध हो। भारत का सौ करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करना इस दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने सौ करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने पर भारत को बधाई दी। एक ट्वीट संदेश में डॉक्टर घेब्रेसस ने प्रधानमंत्री मोदी, भारत के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और देशवासियों को कोविड-19 से जनता को बचाने की दिशा में किए गए प्रयासों और सभी को समान रूप से टीका उपलब्‍ध कराने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

भूटान के प्रधानमंत्री डॉक्‍टर लोते छेरिंग के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक अवसर पर उनके उदगार के लिए आभार व्‍यक्‍त किया। उन्होंने कहा कि भारत भूटान के साथ घनिष्‍ठ मित्रता को महत्‍वपूर्ण मानता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस क्षेत्र और विश्‍व के साथ मिलकर कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्रीलंका से कुशीनगर के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान और हमारे टीकाकरण अभियान जैसी हाल की पहल दोनों देशों के विविधतापूर्ण संबंधों को अधिक मजबूत करेगी तथा इससे लोगों के बीच सम्‍पर्क बढेगा।

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद के ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उन्‍हें मालदीव में टीकाकरण अभियान की प्रगति को देखकर प्रसन्नता हुई है। उन्‍होंने कहा कि पड़ोसी और मित्र देश के रूप में कोविड से निपटने में हमारी सहभागिता का अच्‍छा परिणाम मिला है।

इज़राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह कीर्तिमान भारत के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और नवप्रवर्तकों के प्रयासों से संभव हुआ है, जो अपने इजरायली समकक्षों के साथ, हमारी ज्ञान-आधारित रणनीतिक साझेदारी की नींव का निर्माण कर रहे हैं।

मलावी के राष्ट्रपति डॉक्‍टर लाजरस चकवेरा को अपने जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी से लड़ने में हम लोग एक साथ हैं। डॉक्‍टर चकवेरा ने टीकाकरण का सौ करोड का लक्ष्‍य हासिल करने पर भारत को बधाई दी थी।

विश्‍व के अन्‍य देशों के नेतओं ने भी सौ करोड टीकाकरण का लक्ष्‍य हासिल करने पर भारत को बधाई दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

1 day ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

1 day ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

1 day ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

1 day ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.