Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से नमो ऐप पर विकसित भारत एंबेसडर मॉड्यूल में प्रभावी कार्य करने की 100 दिन की चुनौती स्वीकार करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से नमो ऐप पर विकसित भारत एंबेसेडर मॉड्यूल में प्रभावी कार्य करने की 100 दिन की चुनौती को स्वीकार करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि विकसित भारत का एंबेसडर बनना, शक्तियों को संयोजित करने, विकास के एजेंडे का प्रसार करने और विकसित भारत के हमारे मिशन को पूरा करने के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करने का एक आदर्श तरीका है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “140 करोड़ भारतीयों ने दुनिया को दिखाया है कि लोगों द्वारा संचालित विकास क्या होता है!

हममें से हर कोई विकसित भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों में अभिन्न योगदान दे रहा है।

https://www.narendramodi.in/ViksitBharatAmbassador

विकसित भारत का एंबेसडर बनना, हमारी शक्तियों को संयोजित करने, विकास के एजेंडे का प्रसार करने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के हमारे मिशन को पूरा करने के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करने का एक आदर्श तरीका है।

आइए हम नमो ऐप पर साइन अप करके और विकसित भारत एंबेसडर मॉड्यूल में अत्यधिक प्रभावी कार्यों को करने की 100 दिन की चुनौती को स्वीकार करके इस जन आंदोलन में शामिल हों।

मैं जीवन के सभी क्षेत्रों के कुछ सबसे ऊर्जावान और प्रतिभाशाली एंबेसडरों से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए उत्सुक हूं।”

Leave a Comment

Recent Posts

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में नई गर्मजोशी भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.… Read More

14 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

14 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

14 hours ago

UP Politics: यूपी की राजनीति में अभी तो बस ‘खेला’ शुरू हुआ है, असली ‘पिक्चर’ अभी बाकी!

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल… Read More

14 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, की गई CBI जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट में राजा चौधरी नाम के वकील ने एक याचिका दायर की है, जिसमें… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.