Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 90वीं इंटरपोल महासभा का शुभारंभ किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 90वीं इंटरपोल महासभा का शुभारंभ किया। यह सम्मेलन 21 अक्तूबर तक चलेगा। इंटरपोल प्रमुख जर्गेन स्टॉक ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि बढ़ती हिंसा का सरकारों और व्यवसायों पर सामाजिक-आर्थिक असर पड़ रहा है। संगठित अपराध नेटवर्क अपराध और आतंक से अरबों की कमाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चोरी गई वैश्विक परिसम्पत्तियों में से 99 प्रतिशत का अपराध नेटवर्क के पास होना गंभीर चिंता का विषय है।

सी.बी.आई के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा ने बताया कि महासभा में कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

इंटरपोल महासभा अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन का शीर्ष शासी निकाय है और प्रमुख निर्णय लेने के लिए इसकी वार्षिक बैठक होती है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.