Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री ने गुजरात में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई अन्य परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात में रेलवे की कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई अन्य परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गुजरात साइंस सिटी में एक्वेटिक्स व रोबोटिक्स गैलरी और नेचर पार्क का भी उद्घाटन किया। उन्होंने दो नई ट्रेनों – गांधीनगर कैपिटल वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा गांधीनगर कैपिटल और वरेथा के बीच मेमू सर्विस ट्रेन – को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश का लक्ष्य न सिर्फ एक ठोस ढांचा तैयार करना है, बल्कि ऐसा इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है जिसका अपना चरित्र हो। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्राकृतिक विकास के लिए उनके मनोरंजन के साथ उनकी शिक्षा और रचनात्मकता को भी जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी एक ऐसी परियोजना है, जो मनोरंजन और रचनात्मकता का संयोजन है। इसमें मनोरंजन की ऐसी गतिविधियां हैं जो बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहन देती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साइंस सिटी में बनी एक्वेटिक्स गैलरी और भी मनोरंजक होने वाली है। यह न केवल देश में बल्कि एशिया में भी सबसे बड़ी एक्वैरियम में से एक है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर की समुद्री जैव विविधता का एक ही स्थान पर नजारा अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोबोटिक्स गैलरी में रोबोट के साथ बातचीत न केवल आकर्षण का केंद्र है बल्कि हमारे युवाओं को रोबोटिक्स के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित भी करेगी और उनके मन में जिज्ञासा उत्पन्न करेगी।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत की 21वीं सदी की जरूरतों को 20वीं सदी के तौर-तरीकों से पूरा नहीं किया जा सकता है। इसलिए रेलवे में नए सिरे से सुधार की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि आज रेलवे को सिर्फ एक सेवा के रूप में नहीं बल्कि एक संपत्ति के रूप में विकसित करने के प्रयासों के परिणाम दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश भर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। यहां तक कि टियर 2 और टियर 3 शहरों के रेलवे स्टेशन भी अब वाई-फाई सुविधाओं से लैस हैं। लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ब्रॉड गेज पर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने भारत जैसे विशाल देश में रेलवे द्वारा निभाई गई अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे विकास और सुविधाओं के नए आयाम लेकर आता है। बीते कुछ साल के दौरान किए गए प्रयासों के कारण, आज ट्रेनें पहली बार पूर्वोत्तर की राजधानियों में पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज वडनगर भी इस विस्तार का अंग बन गया है। वडनगर स्टेशन के साथ मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं। नया स्टेशन वास्तव में काफी आकर्षक दिखता है। इस नई ब्रॉड गेज लाइन के निर्माण के साथ, वडनगर-मोढेरा-पाटन हेरिटेज सर्किट बेहतर रेल सेवा से जुड़ गया है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि नए भारत के विकास का वाहन एक साथ दो पटरियों पर चलकर ही आगे बढ़ेगा। एक पटरी आधुनिकता की है, दूसरी गरीब, किसानों और मध्यम वर्ग के कल्याण की है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

20 minutes ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

20 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

2 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

4 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

4 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.