प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फोन किया और कुछ सांसदों द्वारा वह भी संसद के पवित्र परिसर में कल प्रदर्शित की गई “अपमानजनक नाटकीयता पर गहरा दुख व्यक्त किया। “
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को बताया कि वह स्वंय भी पिछले बीस वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं। उन्होंने कहा,”लेकिन देश के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ, और वह भी संसद में, ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है।”
उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से कहा कि “कुछ लोगों की बेतुकी हरकतें मुझे मेरा कर्तव्य निभाने और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों का सम्मान करने से नहीं रोक सकती हैं।”
संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी संकल्पबद्धता दोहराते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “इस प्रकार के अपमान मुझे अपने मार्ग से विचलित नहीं कर सकते।”
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment