उत्तर प्रदेश के बाराबांकी जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना बाबुरी गांव के निकट पर्यटकों को ले जा रही एक बस के सामने से आ रहे ट्रक से टकराने से हुई। आठ लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बहराइच जिले से आ रही इस बस में लगभग 70 लोग सवार थे। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को पचास-पचास हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुये एक सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मुआवजे को भी मंजूरी दी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में कहा हैः “उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुये सड़क हादसे से दु:खी हूं। मृतकों के परिवार वालों के प्रति संवेदनायें। घायलों के लिये प्रार्थना। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के निकटस्थ परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगेः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment