प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जो 26 नवंबर 2011 के मुंबई आतंकी हमलों में वीरगति को प्राप्त हुए थे। आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश 26 नवंबर को कभी नहीं भूल सकता क्योंकि उस दिन राष्ट्र पर सर्वाधिक खतरनाक आतंकी हमला हुआ था। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशवासी उन वीरों को याद करते हैं जिन्होंने आतंकी हमले के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 26 नवम्बर का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि 1949 में इसी तिथि को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। उन्होंने कहा कि 2015 में बाबा साहेब आम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्र एकजुट होकर नागरिकों के कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए निश्चित रूप से विकसित भारत का प्रण पूरा करेगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment