Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व शेर दिवस पर शेरों के संरक्षण के लिये जुनूनी सभी लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व शेर दिवस पर उन सभी लोगों को बधाई दी है, जिनमें शेरों के संरक्षण के लिये जुनून है।

अपने कई ट्वीटों में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “शेर राजसी ठाठ-बाट वाला और साहसी होता है। भारत को एशियाई शेरों का घर होने पर गर्व है। विश्व शेर दिवस पर, मैं शेर संरक्षण के प्रति सभी उत्साही लोगों को बधाई देता हूं। आपको यह जानकर खुशी होगी कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में शेरों की तादाद में लगातार वृद्धि हुई है।

जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मुझे गिर के शेरों के प्राकृतिक वास और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये काम करने का अवसर मिला था। इसके लिये कई पहलें की गई थीं, जिनमें स्थानीय समुदायों को भी शामिल किया गया था। शेरों के प्राकृतिक वास की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये दुनिया भर में अपनाये जाने वाले बेहतरीन तरीकों को इस्तेमाल किया गया। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिला।”

The lion is majestic and courageous. India is proud to be home to the Asiatic Lion. On World Lion Day, I convey my greetings to all those passionate about lion conservation. It would make you happy that the last few years have seen a steady increase in India’s lion population. pic.twitter.com/GaCEXnp7hG

— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2021

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

5 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

7 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

8 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.