प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 मार्च को करीब 1:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार पर बजट-पश्चात वेबिनार में भाग लेंगे। वेबिनार के मुख्य विषयों में लोगों में निवेश, अर्थव्यवस्था और नवाचार शामिल हैं। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
रोजगार सृजन सरकार के प्रमुख क्षेत्रों में से एक रहा है। प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, सरकार ने रोजगार वृद्धि को बढ़ावा देने और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए कई कदम उठाए हैं। वेबिनार सरकार, उद्योग, शिक्षाविदों और नागरिकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा और परिवर्तनकारी बजट घोषणाओं को प्रभावी परिणामों में बदलने में मदद करने के लिए चर्चाओं को प्रोत्साहित करेगा। नागरिकों को सशक्त बनाने, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने पर मुख्य ध्यान देने के साथ, इस वेबिनार में विचार-विमर्श का उद्देश्य टिकाऊ और समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करना; प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में नेतृत्व; और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में काम करने वाले एक कुशल, स्वस्थ कार्यबल का निर्माण शामिल है।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment