प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और अमरीका ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 500 अरब डॉलर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आज वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमरीका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग और सहभागिता एक बेहतर विश्व के निर्माण में सहायक हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों पक्ष रणनीतिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए संबंधों को सुदृढ़ करेंगे। इसके तहत महत्वपूर्ण खनिजों, उन्नत सामग्रियों और फार्मास्यूटिकल्स की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने पर बल दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की रक्षा तैयारियों में अमरीका महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, रणनीतिक और विश्वसनीय साझेदार के रूप में दोनों देश संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की दिशा में सक्रिय रूप से अग्रसर हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमरीका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से एक साथ खड़े हैं और इस बात पर सहमत हैं कि सीमा-पार आतंकवाद को समाप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने 2008 में भारत में नरसंहार करने वाले एक अपराधी को भारत, प्रत्यर्पित करने के अमरीकी राष्ट्रपति के फैसले के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों एवं प्रणालियों को प्रगाढ करती है। दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे और इसमें क्वाड की विशेष भूमिका होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमरीका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के आदर्श वाक्य ‘अमरीका को फिर से महान बनाना है से परिचित है उन्होंने कहा कि भारतवासी भी 2047 में विकसित भारत के दृढ़ संकल्प के साथ विरासत और विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल में भारत-अमरीका संबंधों को बढावा दिया है।
अमरीका में भारतीय समुदाय इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत, लॉस एंजिल्स और बोस्टन में नए वाणिज्य दूतावास खोलेगा।
अवैध अप्रवासन पर एक प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सवाल सिर्फ़ भारत का नहीं है, बल्कि उन लोगों का भी है जो दूसरे देशों में गैर कानूनी रूप से रह रहे हैं और उन्हें वहां रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ने सर्वदा यह कहा है कि वह अपने उन नागरिकों को वापस लेने के लिए तैयार है जो अवैध रूप से अमरीका में रह रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हालांकि ये लोग सामान्य परिवारों से हैं और उन्हें गुमराह करके अमरीका ले जाया जाता है इसलिए मानव तस्करी के इस पूरे तंत्र के खिलाफ़ कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अपनी पुस्तक (अवर जर्नी टुगेदर)-OUR JOURNEY TOGETHER प्रधानमंत्री मोदी को उपहार स्वरूप भेंट की। इसमें हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रमों के कई चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment