Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के नए भवन की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य देखभाल को आगे बढ़ाने और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी और इसे “आयुर्वेद की अगली बड़ी छलांग” करार दिया। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष मंत्रालय प्रतापराव जाधव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा को गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने पर सरकार के फोकस पर बल देते हुए कहा कि सरकार आयुष और आयुर्वेद जैसी पारंपरिक भारतीय चिकित्सा प्रणालियों को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में आयुष प्रणाली का विस्तार 100 से अधिक देशों में हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात की जानकारी दी कि पारंपरिक चिकित्सा से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का पहला संस्थान भारत में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह पहले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के दूसरे चरण का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी गई है और उन्होंने इस उपलब्धि के लिए दिल्ली के लोगों को विशेष बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, “भारत में दुनिया की स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती की राजधानी बनने की अपार संभावनाएं हैं।” उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब “मेक इन इंडिया” के साथ-साथ दुनिया भी “हील इन इंडिया” को मंत्र के रूप में अपनाएगी। उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों को भारत में आयुष उपचार का लाभ उठाने की सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष आयुष केंद्र शुरू किया गया है और थोड़े समय में ही सैकड़ों विदेशी नागरिकों को इस सुविधा का लाभ मिला है।

इस कार्यक्रम में, आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सुविधा अनुसंधान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाएगी, जिससे देश भर में लाखों लोगों के जीवन पर स्थायी प्रभाव पड़ेगा।”

रोहिणी स्थित केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा तथा आयुष मंत्रालय और सीसीआरएएस के अधिकारी शामिल हुए।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया आज दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 28 में सीएआरआई, नई दिल्ली के नए भवन के भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित हुए। उन्होंने दो प्रमुख विकास कार्यक्रमों – नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन और नए CCRAS-CARI भवन के शिलान्‍यास – के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि ये दोनों मील के पत्थर दिल्ली के लोगों को सरकार की ओर से “उपहार” हैं, जो शहर के निवासियों के लिए नए केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के दीर्घकालिक लाभों को रेखांकित करते हैं। उन्होंने आयुर्वेद अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयासों के लिए आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, डॉ. आचार्य, डीजी सीसीआरएएस डॉ. भारती, संस्थान के निदेशक और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने नए भवन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि 46 वर्षों के बाद रोहिणी में समर्पित स्थान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है, जो भविष्य के प्रयासों के लिए मानक स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि “यह भविष्योन्मुखी भवन समाज को उच्च-गुणवत्ता वाली सेवाएँ प्रदान करने, पारंपरिक चिकित्सा के बारे में जागरूकता और पहुँच बढ़ाने के लिए तैयार है।” आयुष सचिव ने कहा कि हम इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हैं, जो आयुर्वेदिक अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने की हमारी यात्रा में नया अध्याय जोड़ रहा है।”

187 करोड़ रुपये के निवेश से 2.92 एकड़ में फैली इस नई सुविधा में 100 बिस्तरों वाला अनुसंधान अस्पताल होगा जो आयुर्वेद अनुसंधान को आगे बढ़ाने और समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

16 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.