प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद तीन दिन की यात्रा पर गयाना पहुंच गए हैं। वर्ष 1968 के बाद से भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली गयाना यात्रा है।
प्रधानमंत्री मोदी जॉर्ज टाउन में गयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद इरफान के साथ वार्ता करेंगे। वे दूसरे कैरीकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे। कैरीकॉम यानी कैरिबियाई समुदाय और साझा बाजार 20 विकासशील देशों का समूह हैं। प्रधानमंत्री की कैरीकॉम के सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठक होगी। बातचीत में इस क्षेत्र के साथ भारत की लंबे समय से चली आ रही मैत्री को और सुदृढ करने पर विचार-विमर्श होगा।
प्रधानमंत्री मोदी गयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे भारतवंशियों से भी मिलेंगे। हाल ही में भारत और गयाना के बीच उच्च स्तरीय संपर्कों में तेजी आई है। राष्ट्रपति इरफान अली पिछले साल जनवरी में प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि थे। स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, नवीकरणीय ऊर्जा और जल के क्षेत्र में भारत की गयाना के साथ दीर्घकालिक विकास साझेदारी है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment