Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी को पुणे और झज्जर में ‘आयुष परियोजनाओं’ का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी को आयुष मंत्रालय के दो संस्थानों का उद्घाटन करेंगे, जिससे देश में स्वास्थ्य सेवा की समग्र स्थिति और अधिक बेहतर होगी। इनमें महाराष्ट्र के पुणे स्थित राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (एनआईएन)- ‘निसर्ग ग्राम’ व हरियाणा के झज्जर स्थित केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआरआईवाईएन) हैं। प्रधानमंत्री 25 फरवरी, 2024 को इन दोनों संस्थानों को वर्चुअल माध्यम के जरिए राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

निसर्ग ग्राम एक 250 बिस्तरों वाला अस्पताल है, जिसमें बहु-विषयक अनुसंधान और विस्तार सेवा केंद्र के साथ-साथ अंतरस्नातक (यूजी)/परास्नातक(पीजी)/पैरा मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए एक प्राकृतिक चिकित्सा मेडिकल कॉलेज है। इसके अलावा कॉलेज में विभिन्न आवासीय और गैर-आवासीय सुविधाएं भी हैं। इनमें लड़कों और लड़कियों के छात्रावास, सभागार, योग हॉल, कॉटेज हैं। वहीं, प्रसिद्ध गांधी मेमोरियल हॉल भी इस परिसर का एक अभिन्न अंग है। 25 एकड़ पर निर्मित इस परियोजना की कुल लागत 213.55 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयुष मंत्रालय के अधीन निर्मित ‘केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान- झज्जर (हरियाणा)’ का भी उद्घाटन करेंगे। यह एक शीर्ष स्तरीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान व शिक्षा केंद्र है। इस परियोजना के माध्यम से तृतीयक स्तर के योग और प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा से संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इस संस्थान में ओपीडी, उपचार ब्लॉक, शैक्षणिक ब्लॉक, छात्रावास और आवासीय ब्लॉक सहित योग ब्लॉक और आहार ब्लॉक के साथ-साथ 200 बिस्तरों वाला अस्पताल भी शामिल है। कुल 19 एकड़ पर निर्मित इस परियोजना को 63.88 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है।

पुणे स्थित राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (एनआईएन) व झज्जर के देवरखाना गांव में केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआरआईवाईएन) पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये संस्थान उभरती स्वास्थ्य देखभाल चुनौतियों, विशेष रूप से गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के बढ़ते प्रसार को रोकने और उनसे निपटने के लिए जल चिकित्सा, मालिश, नैदानिक ​​पोषण और योग चिकित्सा जैसे विविध दृष्टिकोणों का उपयोग करते हैं। अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ ये संस्थान व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए सशक्त करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.