Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल UAE में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम ‘अहलन मोदी’ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल संयुक्त अरब अमीरात में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम ‘अहलन मोदी’ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में उन्‍होंने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और सातवां सबसे बड़ा निवेशक है।

भारत और यूएई का रिश्ता एक अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंच रहा है। हम एक दूसरे की प्रोग्रेस में पार्टनर हैं। हमारा रिश्ता टैलेंट का है, इनोवेशन का है, कल्चर का है। हम दोनों देश साथ मिलकर चले हैं, साथ मिलकर आगे बढ़े हैं। आज यूएई भारत का तीसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर है। आज यूएई, सातवां बड़ा इन्‍वेस्‍टर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, “द ऑर्डर ऑफ जायद” प्रदान करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात को धन्यवाद दिया।

10 वर्षों में ये यूएई की मेरी 7वीं यात्रा है। ब्रदर शेख मोहम्मद बिन ज़ायद आज भी मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए थे। उनकी गर्मजोशी वही थी, उनका अपनापन वही था और यही बात उन्हें खास बना देती है। मुझे खुशी है कि हमें भी 4 बार भारत में उनका स्वागत करने का अवसर मिला है। ये भी मेरा सौभाग्य है कि यूएई ने मुझे अपने हाईएस्‍ट सिविलियन अवॉर्ड- द आर्डर ऑफ जायद इससे सम्मानित किया है।

प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति पर अपना दृष्टिकोण भी साझा किया और विश्वास व्यक्त किया कि भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2047 तक विकसित भारत बन जाएगा।

भारत की उपलब्धि, हर भारतीय की उपलब्धि है। सिर्फ 10 साल में भारत, दुनिया की ग्यारहवें नंबर की इकोनॉमी से पांचवें नंबर की इकोनॉमी बन गया है। और आप जानते हैं, मुझे हर भारतीय के सामर्थ्य पर कितना ज्यादा भरोसा है। इसी भरोसे के दम पर मोदी ने एक गारंटी भी दी है। मोदी की गारंटी आप जानते हैं? मोदी ने अपने तीसरे टर्म में, भारत को तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनाने की गारंटी दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को “विश्वबंधु” ठहराते हुए वैश्विक प्रगति और कल्याण में योगदान देने वाला देश बताया।

भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य ने दुनिया को भी स्थायित्व और समृद्धि की उम्मीद दी है। दुनिया को लगा है कि भारत एक भरोसेमंद ग्लोबल ऑर्डर स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभा सकता है। मुझे खुशी है कि आज भारत और यूएई मिलकर दुनिया के इस भरोसे को मजबूत कर रहे हैं। आप सभी ने भी देखा कि भारत ने एक बहुत ही सफल जी20 सम्मेलन आयोजित किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

13 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

15 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

17 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

17 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.