Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समरकंद में रूस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार विमर्श किया।

बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट के मुद्दों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस समाधान खोजने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान भारतीय विद्यार्थियों की सुरक्षित निकासी में सहायता के लिए रूस और यूक्रेन को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद के महत्व को रेखांकित किया। भारत-रूस संबंधों के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश दशकों पुराने साझेदार हैं। उन्होंने शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के बारे में टिप्पणी के लिए रूस के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन, द्विपक्षीय व्यापार, रूस की उर्वरक आपूर्ति, कृषि सहयोग, तेल, गैस, परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं और वीजा मुक्त पर्यटक का मुद्दा उठाया। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि रूस की उर्वरक आपूर्ति में आठ गुना वृद्धि भारत के लिए खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस आने का निमंत्रण भी दिया।a

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

4 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.