Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विपक्ष पर जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए देश में द्वेष फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से जयपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन किया और पार्टी प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से देश के विकास के लिए काम करने का आग्रह किया। उन्होंने उनसे कहा कि देश के विकास के मुद्दे से भटकाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन उस पर टिके रहना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पार्टी को अगले 25 वर्षों के लिए राष्ट्रीय लक्ष्यों पर काम करने की जरूरत है और इस लक्ष्‍य को हासिल करने का उनके पास यह सबसे अच्छा समय है। उन्होंने कहा कि हम सबको देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों से लड़ने की जरूरत है और पूरी दुनिया उम्मीद की नजर से भारत की ओर देख रही है। हमारा मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’।

इस अवसर पर पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अलावा सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्ष, राज्य संगठन सचिव और कई पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। कल सभी राज्यों के संगठन सचिवों की बैठक होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

8 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

8 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

8 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.