प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दीपावली मनाने के लिए जम्मू के नौशेरा पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने नौशेरा में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नौशेरा में सैनिकों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मैं फिर आप के बीच आया हूं। आज फिर मैं आपसे नई ऊर्जा, नई उमंग, नया विश्वास लेकर जाऊंगा। मैं अकेला नहीं आया हूं, 130 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद आपके लिए लेकर आया हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज शाम को दीपावली का एक दीपक आपकी वीरता, शौर्य, पराक्रम, त्याग और तपस्या के नाम पर भारत का हर नागरिक उस दीपक की ज्योत के साथ आपको अनेक-अनेक शुभकामनाएं भी देता रहेगा। सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई थी वह देश के हर नागरिक को गर्व से भर देता है। आपके लिए सेना में आना एक नौकरी नहीं है। पहली तारीख को तनख्वाह आएगी, इसके लिए नहीं आए हैं आप। आपके लिए सेना में आना एक साधना है, जैसे कभी ऋषि-मुनि साधना करते थे, मैं आपके दिल के अंदर उस साधक का रूप देख रहा हूं। आप मां भारती की साधना कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, रक्षा बजट का करीब 65% खर्च देश के अंदर ही खरीद पर खर्च हो रहा है। आज देश के अंदर अर्जुन टैंक बन रहे हैं, तेजस जैसे एयरक्राफ्ट भी देश के अंदर बन रहे हैं। विजयदशमी के दिन 7 ‘डिफेंस कंपनियों’ को राष्ट्र को समर्पित किया गया। आज हमें बदलती दुनिया, युद्ध के बदलते स्वरूप के साथ ही अपनी सैन्य शक्ति को भी बढ़ाना है। उसे नई ताक़त के साथ ढालना भी है। हमें अपनी तैयारियों को दुनिया में हो रहे तेज परिवर्तन के अनुकूल ही ढालना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment