प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे के तहत मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। बैठक में, उन्होंने स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली, ऋण सुविधा समझौता, राजनयिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए वाणिज्यिक, गैर-सैन्य जहाजों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के क्षेत्र में सहयोग, सुशासन के लिए सरकारी अधिकारियों का प्रशिक्षण से संबंधित 8 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये।
एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में प्रधानमंत्री ने भारत के क्षेत्रीय रणनीति में मॉरीशस की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ये वैश्विक दक्षिण, हिन्द महासागर और अफ्रीकी महाद्वीप के लिए बहुत जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता और खुशहाली के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश न केवल हिन्द महासागर से जुड़े हैं, बल्कि परम्परा और संस्कृति में भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
एक नई शुरूआत की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक दक्षिण के लिए हमारा दृष्टिकोण- महासागर आपसी और वास्तविक प्रगति होगी। इसमें इस क्षेत्र की सुरक्षा और विकास पर अधिक बल दिया जाएगा। घोषणा में मॉरीशस के साथ भारत के पुराने संबंधों का उल्लेख किया गया है और दोनों देशों के विकास में क्षेत्रीय सहयोग पर जोर दिया गया।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment