Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्‍वच्‍छ भारत मिशन-शहरी तथा शहरों में बदलाव के लिए अटल मिशन-अमृत के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इन अभियानों का उद्देश्‍य सभी शहरों को कचरा मुक्‍त बनाना और सुरक्षित जलापूर्ति की व्‍यवस्‍था करना है। ये मिशन तेजी से हो रहे शहरीकरण की चुनौतियों से निपटने की दिशा में सार्थक प्रयास हैं। इनसे सत‍त विकास लक्ष्‍य 2030 के तहत निर्धारित लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में भी मदद मिलेगी।

नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से पिछले छह-सात वर्षों में लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्‍वच्‍छता केवल किसी एक दिवस विशेष, पखवाडे या वर्ष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्‍येक दिन का एक महाअभियान है, जिसमें प्रत्‍येक व्‍यक्ति को शामिल होना है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छ भारत अभियान और अमृत मिशन का अगला चरण शहरों में जीवन को सुगम बनाने के डॉक्‍टर बी.आर. आम्‍बेडकर के सपने को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम है। उन्‍होंने राज्‍य सरकारों और स्‍थानीय प्रशासनों से स्‍वच्‍छता मिशन में सक्रियता से भाग लेने की अपील की।

उन्‍होंने कहा कि भारत में लगभग एक लाख टन कचरे का प्रतिदिन प्रसंस्‍करण होता है। वर्ष 2014 में कुल कचरे का तीस प्रतिशत से भी कम हिस्‍सा प्रसंस्‍कृत होता था, जबकि मौजूदा समय में 70 प्रतिशत का प्रसंस्‍करण होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने शहरी विकास के लिए लगभग चार लाख करोड रुपये आवंटित किये हैं। उन्‍होंने कहा कि देश में मल-जल को उपचारित करने का स्‍तर बढने से नदियों को स्‍वच्‍छ बनाने में भी मदद मिलेगी।

रेहडी-पटरी वालों के लिए आत्‍मनिर्भर भारत निधि योजना – पीएम स्‍वनिधि योजना का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने स्‍थानीय निकायों से इस पहल को प्रोत्‍साहित करने को कहा। उन्‍होंने कहा कि इस समय रेहडी-पटरी वाले डिजिटल लेन-देन कर रहे हैं और समय पर अपने ऋण का भुगतान कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश ने रेहडी-पटरी वालों को अधिकतम ऋण उपलब्‍ध कराया है। उन्‍होंने अन्‍य राज्‍यों से भी इस दिशा में आगे आने को कहा। सफाई कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे स्‍वच्‍छ भारत मिशन के असली नायक हैं। देश ने कोरोना संक्रमण के कठिन दौर में इनका योगदान देखा है। इस अवसर पर आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और जल शक्ति गजेन्‍द्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

5 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

7 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

8 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.