प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल संयुक्त अरब अमीरात की 2 दिन की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। पिछले 8 महीनों में प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति से यह पांचवीं भेंट होगी। यात्रा के बारे में आज नई दिल्ली में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से भी भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर ‘बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था’ मंदिर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री अबू धाबी में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध हैं। संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को कतर की राजधानी दोहा के लिए प्रस्थान करेंगे। विदेश सचिव ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
8 भारतीय पूर्व नौसेना कर्मियों की रिहाई पर विदेश सचिव क्वात्रा ने कतर सरकार के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से इस मामले की लगातार निगरानी की है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment