प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के संबलपुर में 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कई बिजली, सड़क और रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण किया। इन परियोजनाओं में भारतीय प्रबंध संस्थान-आईआईएम, संबलपुर के 402 करोड़ रुपये के स्थायी परिसर का उद्घाटन भी शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पुरी-सोनेपुर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे तटीय और पश्चिमी ओडिशा क्षेत्रों के बीच संपर्क में सुधार होगा। इसके अलावा उन्होंने झारसुगुड़ा प्रधान डाकघर विरासत भवन को राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन परियोजना के धामरा-अंगुल पाइपलाइन खंड का उद्घाटन किया। उन्होंने 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत की नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन की तालाबीरा ताप विद्युत परियोजना की भी आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने लगभग 2110 करोड़ रुपये की लागत से विकसित तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क क्षेत्र परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
इसके अलावा उन्होंने 2146 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं की नींव रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने संबलपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा अश्विनी वैष्णव उपस्थित थे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment