प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के कोच्चि में रोड शो किया। इस महीने दूसरी बार राज्य का दौरा कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने फूलों से सजे खुले वाहन में यात्रा की। हजारों समर्थकों के बीच प्रधानमंत्री ने महाराजा कॉलेज मैदान से एर्नाकुलम के सरकारी गेस्ट हाउस तक एक किमी की दूरी तय की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन भी मौजूद थे।
इससे पहले कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, भाजपा राज्य प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित अन्य ने किया। बाद में वह हेलीकॉप्टर से कोच्चि के वेलिंगडन द्वीप स्थित नौसेना हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। नौसेना हवाई अड्डे से वह सड़क मार्ग से एर्नाकुलम स्थित सरकारी गेस्ट हाउस गये।
कल कोच्चि के वेलिंगडन द्वीप में आयोजित एक समारोह में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की तीन प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। परियोजनाओं में 18 सौ करोड़ रुपये का नया ड्राई डॉक और 970 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोचीन शिपयार्ड की एक अंतर्राष्ट्रीय जहाज मरम्मत सुविधा शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी पुथुवाइपीन में इंडियन ऑयल के अत्याधुनिक एलपीजी आयात टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री कोच्चि के मरीन ड्राइव में भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारियों की एक बैठक को भी संबोधित करेंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment