Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में देश के सबसे बड़े वैश्विक ट्रेड शो का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले आज गुजरात के गांधीनगर में देश के सबसे बड़े वैश्विक ट्रेड शो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्युसी और पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता, गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र पटेल उपस्थित थे।

दो लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन ट्रेड शो भारत का अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक ट्रेड शो होगा। पांच दिन के सम्‍मेलन में कुल 100 अतिथि देश और 33 देश भागीदार के रूप में शामिल हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, संयुक्‍त अरब अमीरात, ब्रिटेन, जर्मनी और नॉर्वे सहित 20 देशों के 1000 से अधिक अनुसंधान क्षेत्र के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।

सम्‍मेलन का आयोजन 13 हॉल में होगा। सभी हॉल ‘मेक इन गुजरात’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न विषयों को समर्पित होंगे। इसमें करीब 450 एम.एस.एम.ई इकाइयां भी शामिल होंगी। ट्रेड शो में इलेक्ट्रिक वाहन, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर सुरक्षा जैसे उभरते उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक उत्पाद और सेवाएँ प्रस्तुत की जाएंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.