प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिवस है। यह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की दो दशक की सेवा और सुशासन के प्रति समर्पण का उत्सव मनाने का भी अवसर है। इन बीस वर्षों के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के सामने आने वाली मूलभूत समस्याओं को दूर करने के अपने अथक प्रयासों के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन पर अमिट छाप छोडी। आकाशवाणी आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को प्रस्तुत करेगा।
यह दिन गुजरात में वडनगर से संबंधित बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की यात्रा का प्रतीक है, जो अपने समर्पण और कडी मेहनत के माध्यम से एक महान व्यक्तित्व के रूप में विकसित हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ऐसे नेता नहीं हैं जो किसी निश्चित सिद्धांत द्वारा निर्देशित हों। उनका शासन मॉडल अद्वितीय है क्योंकि यह उनके अपने अनुभवों से प्रकट हुआ है। शौचालय से लेकर मंगल यान तक उनकी पहलों का फलक बहुत व्यापक है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर गुजरात में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में 71 स्थानों पर योग और रक्तदान शिविर लगाये गये हैं, यज्ञ और हवन किये जा रहे हैं तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई इस दिन को सेवा-समर्पण अभियान के रूप में मना रही है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि राज्य सरकार आज व्यापक टीकाकरण अभियान आयोजित कर रही है।
गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन विशिष्ट तरीके से मनाया जा रहा है. राज्य में आज बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, इसका लक्ष्य 35 लाख लोगों को टीका लगाने का है। राज्य में आज 7 हजार 500 गाँवो में 100 प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीके की पहली खुराक में राज्य के करीब 6 हजार गाँव पहले से ही सौ प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुके है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने कहा की आज से गुजरात में श्रमिक और गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु एक पाइलोट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। मुफ्त स्वस्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए श्रमिक और गरीब परिवारों के नजदीक राज्य में 100 दीनदयाल जन औषधालय केंद्र शुरू किया जायेगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर का दल भी रहेगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री शाह ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को न केवल समय से पहले सोचने और उसे पूरा करने का रास्ता ही नहीं दिखाया बल्कि उसे साकार भी किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि जिन्होंने अब तक कोविड टीके की खुराक नहीं ली वे टीकाकरण करवाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन का उपहार दें। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कोविड वैक्सीन की अधिकतम संख्या का रिकॉर्ड बनाकर उनके जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाना है।
बिहार में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य के 30 लाख लोगों को टीका लगाने के लिए मेगा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि इसके लिए राज्यभर में 14 हजार टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने एक ट्वीट संदेश में उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अहर्निश सेवामहे की भावना के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहेंगे।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में, उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की असाधारण दृष्टि, अनुकरणीय नेतृत्व और समर्पित सेवा से देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment