Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 जुलाई को चार राज्यों की यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 7 और 8 तारीख को चार राज्यों की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगभग छह हजार चार सौ करोड़ रुपये मूल्य वाली परियोजना का शिलान्यास करेंगे। उसी दिन वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दो वंदे भारत रेलगाड़ियों को रवाना करेंगे। वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। अगले दिन प्रधानमंत्री तेलंगाना के वारंगल में करीब छह हजार एक सौ करोड़ रुपये लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना सहित विभिन्न ढांचागत विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। बाद में प्रधानमंत्री राजस्थान के बीकानेर में 24 हजार तीन सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वहां 30 बिस्तरों वाला एक नया कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल भी समर्पित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

एनआईपीईआर हाजीपुर ने औषधि अनुसंधान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बोह्रिंगर इंगेलहाइम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक… Read More

12 hours ago

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More

14 hours ago

भारत ने सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे के तहत मालदीव के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की पहली निकासी को मंजूरी दी

भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्‍यवस्‍था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More

14 hours ago

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास… Read More

14 hours ago

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के विदर्भ में सोमवार… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.