Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री दक्ष योजना के तहत देशभर के 600 केंद्रों में दो सौ सोलह पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने लोकसभा में बताया कि प्रधानमंत्री दक्ष योजना के तहत देशभर के 600 केंद्रों में दो सौ सोलह पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में 32 हजार 97 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

मंत्रालय का 2021-22 और 2025-26 के दौरान 2 लाख 71 हजार लोगों तक पहुंच बनाने का लक्ष्‍य है। पीएम-दक्ष योजना के लिए वर्ष 2020-21 में 45 करोड़ और 2021-22 के दौरान 79 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई थी।

पीएम दक्ष अनुसूचित जाति, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, विमुक्त जनजाति आदि और स्वच्छता कार्यकर्ताओं के कौशल के लिए एक राष्ट्रीय कार्य योजना है। प्रशिक्षण सरकारी क्षेत्र के प्रशिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से प्रदान किया जाता है जो उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्‍त करने में सक्षम बनाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

15 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.