Categories: News-Headlines

प्रदेश में पहले चरण और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन

मध्य प्रदेश में होने वाले एक चरण के विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान आज शाम समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों और छत्तीसगढ़ की कुल 90 सीटों में से 70 सीटों के लिए इस महीने की 17 तारीख को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के लिए इस महीने की 7 तारीख को 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था, साथ ही मिजोरम में सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक चरण में मतदान हुआ।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेता पार्टी प्रत्‍याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

कांग्रेस के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मतदाताओं का समर्थन जुटाने के लिए प्रचार करेंगे। समाजवादी पार्टी, बहुजन बहुजन समाज पार्टी, आप और जनता दल (यू.) समेत अन्य दल भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस बीच, चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में अब तक 331 करोड़ रुपये की नकदी और अन्य सामग्र जब्त की है।‍य सामग्री जब्त की है।

सभी पांच चुनावी राज्यों-मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.