Categories: News-Headlines

प्रत्यक्ष कर संग्रह 173 प्रतिशत उछलकर 19.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक

वित्तवर्ष 2021-22 में 2013-14 की तुलना में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 121 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2013-14 में यह छह लाख 38 हजार 596 करोड़ रुपये था जो 2021-22 में बढ़कर 14 लाख 12 हजार 422 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर, वित्त वर्ष 2021-22 में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 126 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2013-14 के सात लाख 21 हजार 604 करोड़ रुपये से बढ़कर 16 लाख 36 हजार 081 करोड़ रुपये हो गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आज वित्त वर्ष 2021-22 तक के प्रत्यक्ष कर से जुडे आंकडे जारी किये हैं।

इनमें से कुछ आंकड़ों की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

प्रत्यक्ष करों का शुद्ध संग्रह वित्त वर्ष 2013-14 के 6,38,596 करोड़ रुपये से 121.18 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 में 14,12,422 करोड़ रुपये हो गया है।

प्रत्यक्ष करों का शुद्ध संग्रह वित्त वर्ष 2013-14 के 6,38,596 करोड़ रुपये से 160.17 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 16,61,428 करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया है।

प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह वित्त वर्ष 2021-22 में 126.73 प्रतिशत से भी अधिक बढ़कर 16,36,081 करोड़ रुपये के स्‍तर पर पहुंच गया है, जबकि वित्त वर्ष 2013-14 में प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह 7,21,604 करोड़ रुपये का हुआ था।

प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह वित्त वर्ष 2022-23 में 172.83 प्रतिशत से भी अधिक बढ़कर 19,68,780 करोड़ रुपये (अनंतिम) के स्‍तर पर पहुंच गया है, जबकि वित्त वर्ष 2013-14 में प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह 7,21,604 करोड़ रुपये का हुआ था।

वित्त वर्ष 2021-22 में प्रत्यक्ष कर उछाल 2.52 आंकी गई, जो कि पिछले 15 वर्षों में दर्ज की गई सर्वाधिक प्रत्यक्ष कर उछाल है।

प्रत्यक्ष कर-जीडीपी अनुपात वित्त वर्ष 2013-14 के 5.62 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 में 5.97 प्रतिशत हो गया है।

कर संग्रह की लागत वित्त वर्ष 2013-14 में कुल संग्रह के 0.57 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2021-22 में कुल संग्रह का 0.53 प्रतिशत रह गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

12 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

13 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

2 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.