Categories: News-Headlines

पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया

रोमन कैथेलिक चर्च के धर्मगुरू पोप फ्रांसिस का आज वेटिकन सिटी में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। पिछले कुछ हफ्तों से वे बीमार चल रहे थे। पोप फ्रांसिस पहले लातिनी अमरीकी पोप थे और वे सर्वाधिक उम्र में पोप बनने वाले व्‍यक्ति भी थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस का प्रतीक बताया।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “पोप फ्रांसिस के निधन से अत्‍यधिक दुखी हूं। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, मैं वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में हमेशा याद रखेंगे। उन्‍होंने अल्‍पायु से ही प्रभु ईसा के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई।

मैं उनके साथ हुई मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी तथा सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ हूं। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.