Categories: News-Headlines

पेरू में पुलिस ने संसद की तरफ बढ रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसूगैस का प्रयोग किया

पेरू में पुलिस ने कल संसद की तरफ बढ रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसूगैस का प्रयोग किया। मीडिया खबरों के अनुसार यातायात अधिकारियों ने बताया कि देशभर में 35 स्‍थानों पर नाकाबंदी की गई। बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने राष्‍ट्रपति दीना बोलुआर्ते के इस्‍तीफे और संसद भंग करने की मांग के साथ लीमा और आरेक्विपा में मार्च किया।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि माचू पिच्‍चू में इंका सिटेडल में करीब दो हजार पर्यटकों की निकासी के एक दिन बाद रेल सेवाएं स्‍थगित कर दी गई हैं। कुछ इलाकों में जहां प्रदर्शन की आशंका है वहां सार्वजनिक संस्‍थानों के मुख्‍यालयों की सुरक्षा के लिए पुलिस और सेना तैनात कर दी गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री अलबर्टो ओटारोला ने लोगों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की।

दो सप्‍ताह पहले पूर्व राष्‍ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के पद छोडने के बाद से हजारों प्रदर्शनकारी सडकों पर उतर गए हैं। पेरू में प्रदर्शनों के दौरान पिछले महीने 24 लोगों की मृत्‍यु हुई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

2 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.