Categories: News-Headlines

पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दिल्ली के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 97.01 रुपये प्रति लीटर होगी, जो पहले 96.21 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल की कीमत 87.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 88.27 रुपये हो गई है।

रिकॉर्ड 137 दिन के बाद 22 मार्च को कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले चार नवंबर से कीमतें स्थिर थीं, जबकि इस अवधि में कच्चे माल (कच्चे तेल) की कीमत 30 डॉलर प्रति बैरल थी।

तेल कंपनियां अब घाटे की भरपाई कर रही हैं। ‘क्रिसिल रिसर्च’ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में हुई वृद्धि से पूरी तरह से पार पाने के लिए दरों में 15-20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की आवश्यकता है। भारत अपनी तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है।

Leave a Comment

Recent Posts

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने… Read More

1 hour ago

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More

2 hours ago

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More

2 hours ago

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

22 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.