Categories: News-Headlines

पेगासस जासूसी सहित कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बार बार बाधित

पेगासस जासूसी और अन्‍य मुद्दों पर विपक्षी दलों का विरोध जारी रहने के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बार बार बाधित हुई। पहले स्‍थगन के बाद साढे़ बारह बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस, डी एम के, तृणमूल कांग्रेस और अन्‍य विपक्षी दलों के सदस्‍य विभिन्‍न मुद्दों पर नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गये। शोर-शराबे के बीच कार्यवाही ढाई बजे तक स्‍थगित कर दी गई।

इससे पहले हंगामे के बीच लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला ने प्रश्‍नकाल सम्‍पन्‍न कराया। पीठासीन अधिकारी ने विपक्षी सदस्‍यों से बार-बार शांत होने और सीट पर बैठने का आग्रह किया लेकिन असफल रहे। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रदर्शनकारी सदस्‍यों के अनुचित व्‍यवहार पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। शोर शराबे और हंगामे के बीच लोकसभा साढे 12 बजे तक स्‍थगित कर दी गई।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के विरोध के रवैये को निंदनीय बताया। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने जिस तरह से सदन न चलने के लिए हरसंभव प्रयास किया, वो विरोध कर सकते हैं, लेकिन उसकी भी एक मर्यादा है। मर्यादाओं को तोड़ने का काम आज जो कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। आखिरकार विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है।

राज्‍यसभा में पहले स्‍थगन के बाद 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो शोरशराबा शुरू हो गया। पेगासस जासूसी और अन्य मुद्दों पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और अन्य विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की। हंगामे के बीच उपसभापति हरिवंश ने प्रश्‍नकाल सम्‍पन्‍न कराया। उपसभापति हरिवंश ने विरोध कर रहे सदस्‍यों से सीट पर जाने का अनुरोध किया। विरोध प्रदर्शन जारी रहने के बीच सदन की कार्यवाही दो बजकर 45 मिनट त‍क स्‍थगित कर दी गई।

इससे पहले पेगासस जासूसी और अन्‍य मुद्दों पर विपक्ष के सांसदों ने राज्‍यसभा की कार्यवाही में बाधा डाली। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और अन्य विपक्षी सदस्यों के शोरशराबे के बीच सदन को 12 बजे तक स्‍थगित कर दिया गया। स्‍थगन के बाद कार्यवाही फिर शुरू हुई तो विपक्षी सदस्‍यों ने अपने स्‍थगन प्रस्‍ताव के मुद्दे उठाये और नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गये। इसके बाद शोरशराबा जारी रहने पर सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

पेगासस जासूसी मामले में भावी रणनीति पर चर्चा करने के लिए विपक्षी नेताओं ने संसद में बैठक की। बैठक में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडगे, डीएमके पार्टी के नेता टी आर बालू, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल पटेल, शिवसेना के सांसद संजय राउत, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एलामर्म करीम और अन्य नेता मौजूद थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.