Categories: News-Headlines

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फर्जी और पेड न्यूज की समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की

पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फर्जी और पेड न्‍यूज की समस्‍या पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि नई प्रौद्योगिकी के कारण सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने को तैयार रहना होगा। आज नई दिल्‍ली में भारतीय जनसंचार संस्‍थान- आई आई एम सी के 55वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए रामनाथ कोविंद ने कहा कि गलत और भ्रामक खबरों से समाज पर प्रतिकूल असर पडता है और विश्‍वसनीय सूचना उपलब्‍ध कराना पत्रकारों की प्रमुख जिम्‍मेदारी है।

रामनाथ कोविंद ने ऊंची टीआरपी के लिए सनसनीखेज खबरें दिए जाने का उल्‍लेख करते हुए कहा कि पत्रकारिता के मूल्‍यों को हमेशा बनाए रखना होगा। उन्‍होंने कहा कि आम लोगों के हितों की रक्षा पत्रकारों का दायित्‍व है।

दीक्षांत समारोह में 2021-22 और 2022-23 बैच के सात सौ से अधिक विद्यार्थियों को पीजी डिप्‍लोमा और डिग्रियां प्रदान की गईं। आईआईएमसी की महानिदेशक अनुपमा भटनागर और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी आयोजन में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.