Categories: News-Headlines

पूर्वी भारत तथा आसपास के क्षेत्रों में लू से राहत की संभावना, राजस्थान और असम में बाढ की स्थिति

मौसम विभाग ने कहा है कि देश के पूर्वी इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में कल से लू का असर कम होने का अनुमान है। मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर के जैनामणि ने कहा कि देश के पूर्वी क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के ओर आगे बढने के कारण लू का असर कम होगा।

आज जो देश में जो हीटवेब का वार्निेंग है, तापमान अभी फॉल होगा इन्‍क्‍लूडिंग मध्‍यप्रदेश एंड पूर्व भारत में अगले पांच दिन तक और सीवीयर से सीवीयर हीटवेब कंडीशन जो प्रजेंटली चल रहा है अभी धीरे धीरे जो है कम होने लगेगा और हमारा जो वार्निंग है आइसोलेटेड प्‍लेसेज में है। ईस्‍ट उत्‍तर प्रदेश, बिहार, वेस्‍ट बंगाल, झारखंड, ओडिसा, छत्‍तीगढ़, तेलंगाना, इसमें दो दिन रहेगा।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभागों के जिलों में कहीं कहीं तेज बारिश हुई। टोंक और सवाई माधोपुर जिलों में कल रात से हो रही लगातार वर्षा से कई निचले स्थानों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज बूंदी और सवाई मधोपुर में तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। अत्‍यधिक वर्षा वाले कुछ क्षेत्रों में बाढ की स्थिति बनी हुई है।

राज्य के जालौर, बाडमेर, सिरोही और पाली जिलों में पिछले तीन दिन में हुई अति भारी वर्षा के कारण अभी भी कई गांवों और कस्बों में पानी भरा है। यहां अब बारिश थमने से लोगों को राहत मिली है। सिरोही और बाडमेर जिलों में भारी संख्या में बिजली के पोल टूटने से सैंकड़ों गांवों और कई शहरों में बिजली आपूर्ति ठप है। NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी है। जोधपुर के संभागीय आयुक्त कैलाश मीणा ने आज संभाग के अति बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नये जल स्त्रोतों के पास जाने से बचें। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे।

असम में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य में कल पूरी रात तेज वर्षा के बाद ग्यारह जिलों में आई बाढ़ के कारण करीब 34 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और बृहस्पतिवार तक असम के कई जिलों में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। बाढ़ के पानी से कई जिलों में तटबंधों, सड़कों और अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क और यातायात परिचालन भी बाधित है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

6 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

8 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

9 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

10 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.