Categories: News-Headlines

पूरे विश्‍व में लोगों ने नव वर्ष का स्‍वागत आतिशबाजी और संगीत की धुनों के साथ किया

दुनियाभर के साथ देश में नववर्ष 2023 का स्‍वागत उल्‍लास और उमंग के साथ किया गया है। नए वर्ष का जश्‍न सबसे पहले किरीबाती में मनाया गया। न्‍यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्‍काई टॉवर, ऑस्‍ट्रेलिया में सि‍डनी शहर में हार्बर ब्रिज और ओपरा हाउस से आतिशबाजी का मनमोहक नजारा दिखा।

जापान की राजधानी तोक्‍यो में लोगों ने गुब्‍बारे छोड़े और दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में फोन की रोशनी से 2022 को विदाई दी। रूस में राष्‍ट्रपति पुतिन ने सैनिकों के साथ नए साल का स्‍वागत किया। वहीं युद्धग्रस्‍त यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने देशवासियों को उनके संघर्ष के जज्‍बे के लिए धन्‍यवाद दिया।

दुबई में दुनिया के सबसे उंचे भवन बुर्ज खलीफा में भी जबरदस्‍त आतिशबाजी से नववर्ष का अभिनंदन हुआ। देशभर में नई उमंग और नई तरंग नववर्ष का स्वागत आतिशबाजी,संगीत और अन्य कार्यक्रमों के साथ किया गया। दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट पर इक्ट्ठा हुए। मुंबई में लोगों को संगीत पर झूमते देखा गया। गोवा में रंग-बिरंगी सजावट के साथ समुद्र तट पर लोगों ने उत्साह से नए साल का स्‍वागत किया।

केरल में भी हजारों लोग समुद्र तट, होटलों और पर्यटन स्‍थलों पर एकत्रित हुए। उत्‍तराखंड में मसूरी में लोगों ने गीत-संगीत के साथ नव वर्ष का अभिनंदन किया। हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी मॉल रोड पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उधर, ओडिसा में पुरी में प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक ने समुद्र तट पर बालू से भगवान जगन्‍नाथ की आठ फीट ऊंची और 15 फीट लम्‍बी चित्रकारी करके नए साल का उत्‍सव मनाया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.