केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पूरी दुनिया खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। वे दिल्ली में आयोजित ग्रीष्म अभियान के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर भारत और दुनिया के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर सब्सिडी सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय है। इस पर सरकार लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने भविष्य में रासायनिक उर्वरकों पर सब्सिडी कम करने के लिए राज्य स्तर पर नीतिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता पर बल दिया। श्री तोमर ने कहा कि सब्सिडी पर खर्च किए गए पैसे का उपयोग किसानों के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जा सकता है। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि देश में अब तक 22 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
जायद सम्मेलन का उद्देश्य पिछले फसल सीजन के दौरान फसल के प्रदर्शन की समीक्षा और आकलन करना है साथ ही राज्य सरकारों के परामर्श से गर्मी के मौसम के लिए फसलवार लक्ष्य तय करना है।
सम्मेलन में पीएम किसान योजना, डिजिटल बुनियादी ढांचे का विस्तार, क्लस्टर विकास, उर्वरकों की उपलब्धता, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment