रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) ने आज 21 जून, 2023 को नई दिल्ली में मेसर्स एडेको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। एडेको आउटसोर्सिंग, परामर्श सेवाओं आदि में विशेषज्ञता के साथ एक स्टाफिंग और भर्ती समाधान प्रदाता कम्पनी है। इसका उद्देश्य आईटी, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, दूरसंचार, एयरोस्पेस और रक्षा, सुविधा प्रबंधन, सुरक्षा, डिजिटल मूल्यांकन सेवाओं, विद्युत और ऊर्जा, मैन्युफैक्चरिंग, रसायन और कृषि आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार सृजन में कॉर्पोरेट कंपनियों तथा पूर्व सैनिकों को एक साझा मंच पर लाना है।
महानिदेशक (पुनर्वास) मेजर जनरल शरद कपूर ने कहा, “यह साझेदारी उद्योग और कॉर्पोरेट्स में हमारे पूर्व सैनिकों को अधिक रोजगार दिलाएगी और कुशल मानव शक्ति प्रदान करने तथा अपने पूर्व सैनिकों को एक सम्मानजनक दूसरा कैरियर देने के उद्देश्यों को प्राप्त पाने में सहायता करेगी।”
उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष के दौरान अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक विभिन्न क्षेत्रों में 24,234 पूर्व सैनिकों को लाभकारी रोजगार मिला है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment